आगरालीक्स…Agra News: आगरा के स्वाद ए देवीराम स्वीटस से खरीदी मिठाई में कीड़े निकलने के आरोप का वीडियो वायरल होने के बाद एफएसडीए ने लिए सैंपल। संचालक ने क्या कहा जानें पूरा मामला ( Agra News: FSDA take sample of Mewabite from Deviram Sweets Fatehabad Road, Agra#Agra )
आगरा के फतेहाबाद रोड ताजनगरी फेज टू में स्वाद ए देवीराम स्वीटस है। पाश्र्वनाथ पंचवटी सोसाइटी के रहने वाले अरुण का आरोप है कि उन्होंने स्वाद ए देवीराम स्वीटस से भाई दूज पर मेबावाइट मिठाई खरीदी थी। अगले दिन जब मिठाई का डिब्बा खोला तो उसमें कीड़े थे, वे मिठाई के डिब्बे को लेकर देवीराम स्वीटस पर पहुंचे तो मैनेजर ने कहा कि चीनी मीठी होने के कारण कई बार ऐसा हो जाता है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एफएसडीए की टीम भी हरकत में आ गई।
मिठाई के लिए सैंपल
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि वायरल वीडियो में मेबावाइट में जिंदा कीड़ा दिखाई दे रहा था इसे संज्ञान लेते हुए स्वाद ए देवीराम स्वीटस से मेवाबाइट के सैंपल लिए गए हैं, साथ ही साफ सफाई रखने के लिए कहा गया है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवीराम स्वीटस का यह है कहना
इस मामले में स्वाद ए देवीराम स्वीटस के संचालक संदीप अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि 625 रुपये की आधा किलो मेवाबाइट खरीदी थी 25 को एक महिला आई और कीड़ा दिखाया। हमने दुकान में रखी अन्य मिठाई की भी जांच कराई, उनमें कोई दिक्कत नहीं थी उन्हें रुपये भी वापस कर दिए गए।