आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बिजली विभाग डीवीवीएनएल, आगरा जोन में 1.35 करोड़ के घोटाले में दो अधिशासी अभियंता सहित छह निलंबित, बाबू सहित तीन के खिलाफ मुकदमा। ( Agra News: DVVNL two Executive Engineer & three other suspend#Agra)
डीवीवीएनएल आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी के अनुसार, बीते दिनों डीवीवीएनएल का आडिट कराया गया। आडिट के बाद लेखाकार ने तीन कर्मचारियों को सामान्य से अधिक एरियर का भुगतान किए जाने की रिपोर्ट दी, इसकी जांच कराई गई, इसमें मामला खुलता चला गया।
सातवें वेतन आयोग के एरियर में किया गया घोटाला
जांच में सामने आया कि कमला नगर की टेस्ट डिवीजन में वेतन बनाने वाले टीजी टू पवन कुमार ने मार्च 2024 से मई 2025 के बीच सातवें वेतन आयोग का एरियर बनाकर खाते में 1.80 करोड़ रुपये जमा कराए। इसके साथ ही कर्मचारी पिंकी देवी को 64.50 लाख और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चिंगी राम के खाते में 34.50 लाख रुपये का भुगतान कराया गया। पिंकी देवी और सिंगी राम ने रुपये वापस लौटाने का पोस्ट डेटेड चेक दिया, जबकि पवन कुमार अधिकारियों को घुमाता रहा। 22 अगस्त को पवन कुमार को निलंबित कर दिया गया था और शनिवार को पिंकी देवी और चिंगी राम को भी निलंबित कर दिया, इन तीनों के खिलाफ थाना कमला नगर में तहरीर दी गई है।
अधिशासी अभियंता किए गए निलंबित
इस मामले में प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह और विजय प्रकाश को भी निलंबित कर दिया गया है।