आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सड़क पर कुत्तों को खाना नहीं खिला सकेंगे, 100 वार्ड में 300 डॉग फीडिर प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसमें ही खाना डाला जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। ( Agra News: 300 Dog Feeding Point in 100 ward of Nagar Nigam Agra#Agra )
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम आगरा ने सार्वजनिक स्थलों और कॉलोनियों में डॉग फीडर प्वाइंट चिन्हित करने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। शहर में 100 वार्ड हैं इन 100 वार्ड में 300 डॉग फीडिर प्वाइंट बनाए जाने हैं।
कुत्तों के लिए आश्रय स्थल भी बनेगा
इसके साथ ही खूंखार कुत्तों के लिए आश्रय स्थल भी बनाया जाएगा। पशु कल्या अधिकारी डॉ. अजय कुमार का कहना है कि एक लाख से अधिक कुत्ते हैं पिछले साल 70 हजार कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई थी, इस बार भी वैक्सीन लगाई जा रही है। 300 फीडर प्वाइंट के लिए शासन को प्रसताव भेजा जाएगा।