आगरालीक्स ….आगरा में आज से ई रिक्शा और ई आटो के पंजीकरण बंद, 27 जनवरी से देहात में भी नहीं होंगे ई रिक्शा के पंजीकरण।
डीसीपी सिटी आगरा सूरज पाल ने 27 दिसंबर को कहा था कि नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा, ई-ऑटो रिक्शाओं का अधिक संचालन होने के कारण सदैव जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों के साथ ही पर्यटकों को परेशानी हो रही थी। डीसीपी सिटी की अधिसूचना के द्वारा मोटरयान नियमावली 1998 के नियम 178 में दी गई प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुगम एवं सुद्रण यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत आगरा नगर निगम, नगर पंचायत स्वामी बाग एवं दयालबाग सीमा के अन्तर्गत अग्रिम आदेश प्रभावी होने तक नये ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो जिनका पंजीयन दिनाक 10.01 2024 के उपरांत किया जायेगा, के संचालन पर रोक लगाई गई है।
तीन गुणा ज्यादा ई रिक्शा
आगरा में आटो से तीन गुणा ज्यादा ई रिक्शा हैं। आरटीओ कार्यालय में 11278 ई-रिक्शा हैं 3977 ई-ऑटो पंजीकृत है, जिसका संचालन शहर के मुख्य मार्गो पर चालकों द्वारा किया जा रहा है।
27 जनवरी से देहात में पंजीकरण हो जाएंगे बंद
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आगरा द्वारा आगरा नगर निगम, नगर पंचायत स्वामी बाग एवं दयालबाग सीमा के अन्तर्गत नये ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो दिनांक 10 जनवरी और आगरा ग्रामीण क्षेत्र में 27 जनवरी के बाद के पंजीकरण पर रोक लगा दी है।