आगरालीक्स…आगरा में डाकघर से भी होगी ई—स्टाम्प पत्रों की बिक्री. एक जनवरी से इस डाकघर पर जाकर खरीद सकते हैं ई—स्टाम्प पत्र
आगरा में अब डाकघर से भी ई—स्टाम्प पत्रों की बिक्री होगी. आगरा में कलक्ट्रेट स्थित डाकघर से एक जनवरी 2024 से ई—स्टाम्प पत्रों की बिक्री शुरू हो रही है. इसका शुभारंभ विधायक जीएस धर्मेश द्वारा किया जाएगा
इसकी जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त स्टाम्प,आगरा सुनील सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ई- स्टाम्प पत्रों की बिक्री प्रदेश में अब डाकघरों से भी की जानी है। आगरा में उक्त सेवा का शुभारंभ, 01.01.2024 को दोपहर 1:30 बजे,कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित डाकघर में होगा। इस सुविधा का शुभारंभ विधायक कैंट डॉक्टर जी. एस. धर्मेश करेंगे। प्रथम चरण में प्रदेश के चयनित 11 जनपदों में 01 जनवरी, 2024 से ई- स्टाम्प बिक्री का शुभारंभ होगा। चयनित डाकघर निम्न हैं- गौतमबुद्ध नगर,गाजियाबाद, लखनऊ,कानपुर,आगरा, प्रयागराज,वाराणसी,गोरखपुर,मेरठ,सहारनपुर और बिजनौर।