आगरालीक्स…आगरा में एक्मा के बताईं व्यापारियों के सामने आ रहीं जीएसटी की कठिनाइयां और परेशानी.
इंजीनियरिंग कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज जयपुर स्थित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कार्यालय पर श्री मारुति शरण चौबे जी (जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1) से मुलाक़ात की। इस मौके पर जीएसटी की कठिनाइयों और परेशानी बताने और उन्हें दूर करने की माँगों को बताते हुए ज्ञापन सौंपा और व्यापारियों के समक्ष आ रही जीएसटी की कठिनाइयां को दूर करने की मांग रखी। इस बाबत मारुति शरण चौबे जी (जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1) ने संस्था के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया और विभाग के पूरे सहयोग करने की बात कही।

ज्ञापन देने वालों में इंजीनियरिंग कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव अमित मित्तल, कोषाध्यक्ष नितिन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल(एडवांस), अमित मित्तल मौजूद रहे।