आगरालीक्स…Agra News : आगरा के बड़े बिल्डर के आगरा सहित कई शहरों में ठिकानों और कारोबारी रिश्ते रखने वाले लोगों के घर ईडी के छापे। वृन्दावन काॅरिडोर के लिए 530 करोड़ रुपये देने की बिल्डर ने की थी घोषणा। एक साथ कई शहरों में ईडी की छापेमारी चल रही है। ( Agra News : ED raid Agra’s Builder Prakhar Garg, Announce Rs 530 Crore to Vrindavan Corridor#Agra)
आगरा के कमला नगर के द्वारिका पुरम में बिल्डर प्रखर गर्ग रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों से प्रखर गर्ग चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए वृन्दावन काॅरिडोर बनाने की बात सामने आने के बाद बिल्डर ने खुद ही अपने स्तर से काॅरिडोर के लिए 530 करोड़ देने की घोषणा की थी।
आगरा सहित कई शहरों में एक साथ ईडी के छापे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द्वारिका पुरम, कमला नगर के रहने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग के घर पर सुबह ईडी की टीम ने छापे मारे। ईडी की टीम लखनऊ से आई है, लखनऊ से कई ईडी की कई टीमों ने बिल्डर प्रखर गर्ग के आगरा के साथ ही नोएडा सहित कई शहरों में ठिकानों के साथ ही कारोबारी रिश्ते रखने वाले रिश्तेदार और लोगों के प्रतिष्ठानों और घरों पर छापे मारे हैं।