आगरालीक्स…हाइवे पर मिले युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा. एकतरफा मोहब्बत में गंवाई जान..युवती के साथ किया था ये काम
आगरा—दिल्ली हाइवे पर फरह के पास गुरुवार सुबह मिले अज्ञात युवक की हतया का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की और जांच की तो पता चला कि युवक की हत्या एकतरफा मोहब्बत में की गई थी. वह एक युवती से एकतरफा मोहब्बत करता है, उसने युवती की सगाई भी तुड़वा दी थी.
ये है मामला
गुरुवार सुबह थाना फरह के कुरकंद गांव के पास एक युवक का शव हाइवे पर पड़ा हुआ मिला था. युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास आसपास किए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए तो युवक की पहचान पहचान छोटू के रूप् में हुई. मृतक के चचेरे भाई सतीश गोला ने पोस्ट देखी तो उसके होश उड़ गए. सतीश पोस्ट देखकर फरह थाने पहुंचा और अपने भाई के बारे में जानकारी ली.
जांच में पता चला कि छोटू पुत्र रामबाबू देवसेरस गोवर्धन डीजे का काम करता था. छोटू अपने दोस्तश्यामवीर उफ्र लाला के साथ काम पर जाता था. एक साल पहले श्यामवीर उर्फ लाला अपने बड़े भाई राजकुमार की ससुराल डीजे का काम करने छोटू को लेकर सुपावस कुम्हेर राजस्थान गया. यहां पर छोटू राजकुमार के साले की लड़की को पसंद करने लगा और उससे बात करने लगा. छोटू युवती से एकतरफा मोहबबत करने लगा.
बताया जाता है कि इसी बीच युवती की सगाई तय हो गई जिसकी जानकारी छोटू को हुई तो उसने युवती की होने वाली ससुराल में अनर्गल बातें करके उसकी सुगाई तुड़वा दी. युवकी के परिजनों को जब पता चला कि सगाई टूटने के पीछे छोटू का हाथ है तो श्यामवीर ने उसकी हत्या की साजिश रची. श्यामवीर ने इसके लिए अपने दोस्त हीरा जाट को बताया. श्यामवीर और हीरा जाट ने बुधवार की देर शाम छोटू को फरह एक ढाबे पर बुलाया और सूनसान इलाके में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए.