आगरालीक्स…आगरा में गुजरात से आई बस में उतरा करंट. मां और बेटे सहित तीन को लगा करंट का जोरदार झटका, घायल
आगरा के पिनाहट में अहमदाबाद से आई एक डबल डेकर बस में करंट उतर आया. बस की छत से एक बिजली का तार छू गया जिससे करंट फैल गया. इससे मां और बेटे सहित तीन लोगों को करंट का जोरदार झटका लगा. करंट लगने से चीख पुकार मच गई. चालक ने किसी तरह बस को वहां से हटाया. तीनों घायलों को बाह कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से मां और बेटे को आगरा के एसएन में रेफर किया गया है.बस अहमदाबाद से आई थी. इसमें एक दर्जन के करीब सवारियां थीं. भदरौली पर चालक ने एक महिला को उतारने के लिए बस को रोका लेकिन बस की छत पर बिजली के तारों का जाल था जिसका एक तार बस की छत से गया. यहां पर रेखा पत्नी रामलखन को बस से उतरना था. उनका बेटा मोहित लेने आया था. लेकिन बेटे ने जैसे ही बस के गेट को छुआ तो उसे तेज करंट लगा औरउसकी चीख निकल गई. करंट का तेज झटका महिला यात्री रेखा और चालक नीतू यादव को भी लगा. तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से मां और बेटे को एसएन में रेफर कर दिया गया.