Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Electric vehicles have increased rapidly in Agra in the last 6 years, but where are they being charged?
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Electric vehicles have increased rapidly in Agra in the last 6 years, but where are they being charged?

451

आगरालीक्स…आगरा में 06 सालों में तेजी से बढ़े इलेक्ट्रिक वाहन, एक बार तो रोक लगानी पड़ी, सड़कों पर अभी 31000 ईवी, मगर ये चार्ज कहां हो रहे हैं ?

सरकार प्रदूषण का ग्राफ कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी स्कीम पर भी काम कर रही है। इसका असर ये हुआ कि आगरा में 2019 से अब तक वाहनों का ग्राफ कई गुना बढ़ गया है। इसके साथ एक सवाल भी है कि ये चार्ज कहां हो रहे हैं, क्योंकि बहुत कम ही चार्जिंग स्टेशन नजर आते हैं, क्या घरेलू बिजली कनेक्शन का ही कॉमर्शियल यूज हो रहा है ? इन सवालों का फिलहाल कोई सटीक उत्तर नहीं है। आईए जानते हैं इस खबर में…

युवा वर्ग अब इलेक्ट्रिक वाहन पर ही फोकस कर रहा है। संभागीय परिवहन के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 में शहर में मात्र 1237 इलेक्ट्रॉनिक वाहन थे जो कि अब 2024 तक बढ़ कर लगभग 31000 हो गए हैं।

आगरा की सड़कों पर फिलहाल 31000 इलेक्टिक वाहन घूम रहे हैं। इनमें सबसे अधिक ई—रिक्शा 12000, दूसरे नंबर पर ई—बाइक 11500, फिर ई—आॅटो 7000 और 500 कारें हैं। साल 2023—24 में
शहर में ईवी की रफ्तार इस गति से बढ़ी​ कि एक बार इनकी बिक्री और पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी, हालांकि बाद में इस रोक को हटा दिया गया। ई वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही बात उठी कि इनके चार्जिंग स्टेशन होने चाहिए।

कभी कहा गया कि शहर में जितने पेटोल पंप हैं उतने ही ईवी चार्जिंग स्टेशन हो सकते हैं बशर्ते पेटोल पंप को ही इनके संचालन की भी अनुमति दे दी जाए। इसके बाद रेलवे स्टेशन व दूसरे सरकारी विभागों पर चार्जिंग स्टेशन खोलने की बात कही गई। इसके बाद आवास—विकास प्राधिकरण की तरफ से 10, नगर निगम द्वारा 11 या स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 20 चार्जिंग स्टेशन खोला जाना भी तय किया गया। वर्तमान में कितने चार्जिंग स्टेशन हैं इसका सटीक जवाब नहीं है।

बताया जा रहा है कि एक चार्जिंग स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तो दूसरा शिल्पग्राम पर खुला है। इसके अलावा पीपीपी मॉडल पर कुछ चार्जिंग स्टेशन खेाले गए हैं। कई चार्जिंग स्टेशन प्राइवेट खुल गए हैं। वाहनों की संख्या के अनुरूप यह स्टेशन बहुत कम हैं।

ऐसे में शहर में ईको फ्रेंडली वाहनों के नाम पर चलाए जाने वाले ई-रिक्शा व अन्य वाहनों का उपयोग कॉमर्शियल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अधिकांशत: यह घरेलू बिजली से चार्ज हो रहे हैं, जिससे हर साल लाखों की चपत सरकार और विद्युत वितरण कंपनी को लग रही है। इसके अलावा हादसे की आशंका बनी रहती है। घर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग भी लग सकती है।

ई-रिक्शा चार्ज करते समय हो सकता है शॉर्ट सर्किट
जिले में एक भी चार्जिंग प्वाइंट बहुत कम होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी ई-रिक्शा को लेकर है। शहर में चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने से रिक्शा चालक अपनी गाड़ियां कई बार समय से पहले ही लेकर घर लौट जाते हैं। एक इ-रिक्शा को चार्ज करने में 6 से 7 घंटे लगते हैं। इस दौरान लगभग 9 यूनिट बिजली खर्च होती है।

कर रहे अच्छी कमाई
ई- रिक्शा मालिक अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं, लेकिन चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। बैटरी लो होते ही चार्जिंग के लिए सीधे घर जाना पड़ता है। कई बार रास्ते में ही रिक्शा बंद पड़ जाती है। इससे काम प्रभावित हो रहा है। यही वजह है कि बहुत सारे लोगों ने ई रिक्शा बंद कर दिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!