आगरालीक्स…आगरा में ग्यारह दिवसीय 108 कुण्डीय महायज्ञ 10-20 फरवरी तक. परम पूज्य संत श्री कीर्तिनाथ महाराज के सानिध्य में होगा यज्ञ, लाखों लोग बनेंगे साक्षी
गौ पूजन के साथ ग्यारह दिवसीय सहस्त्र चंडी 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन 10-20 फरवरी को जेसीबी चौराहा शास्त्रीपुरम, सुनारी में सम्पन्न होगा। महायज्ञ लाखों लोग साक्षी बनेंगे, जिसमें देश भर के संतो का विराट सम्मेलन, सामूहिक विवाह समारोह, यज्ञोपवीत (जनेऊ संस्कार) जैसे विभिन्न सामांगलिक आयोजन भी होंगे।
यह जानकारी आज श्री मां कामाख्या चरण सेवा समिति के सचिव राहुल अग्रवाल ने भगवान चौराहा स्थित होटल आशादीप में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से गौ पूजन व अभिषेक के साथ महायज्ञ का शुभारम्भ होगा। 9 फरवरी को प्रातः कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन दोपहर 3-6 बजे तक व श्रीराम लीला का मंचन शाम 7 से रात 11.30 बजे तक किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ का शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांता प्रसाद, अजय गोयल, मुरारीलाल गोयल, विनोद अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र भगौर, पवन दौनेरिया, मुन्ना मिश्रा, सुनील पाराशर, अवि गोयल, जय शिव, बबिता पाठक, हेमलता अग्रवाल, अंशिका मंगल आदि उपस्थित थे।
ये होंगे मुख्य कार्यक्रम
9 फरवरीः कलश यात्रा
10 फरवरीः 108 कुण्डीय महायज्ञ शुभारम्भ।
18 फरवरीः संतो का विराट सम्मेलन व कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह, यज्ञापवीत (जनेऊ संस्कार) प्रातः 10 बजे।
20 फरवरीः महायज्ञ पूर्णाहूति।
21 फरवरीः देवी देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन दोपहर 12 बजे।
22 फरवरीः पूज्य संत स्वामी कीर्तिनाथ महाराज द्वारा दोपहर 12 बजे से सम्मान समारोह।