आगरालीक्स …आगरा में फ्लैट में रह रही इंजीनियरिंग छात्रा के साथ पड़ोसी करता है छेड़छाड़, छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज।
आगरा के थाना सदर क्षेत्र की एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्र अपने पिता के साथ रहती है, पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। आगरा से बाहर पोस्टेड हैं, मां का छह महीने पहले निधन हो गया। फ्लैट में छात्रा अकेली रहती है।
छात्रा का रास्ता रोक कर की अश्लील हरकत
छात्रा का आरोप है कि बिल्डिंग में उसके फ्लैट के नीचे वाले फ्लैट में रहने वाला युवक उस पर गलत नियत रखता है, पिछले दिनों वह सीढ़ी से नीचे जा रही थी उसका रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगा। इसका विरोध किया, युवक की पत्नी को भी बताया लेकिन उसकी पत्नी ने भी युवक का ही साथ दिया। इस मामले में डीसीपी सिटी कार्यालय में शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।