Thursday , 5 November 2026
Home आगरा Agra News: Expectations of support from doctors for Yamuna conservation in Agra
आगरा

Agra News: Expectations of support from doctors for Yamuna conservation in Agra

5

आगरालीक्स….आगरा में यमुना संरक्षण के लिए चिकित्सकों से सहयोग की उम्मीद. यमुना भक्तों ने किया आईएमए अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता का सम्मान.

यमुना मैया की सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने गुरुवार शाम यमुना आरती स्थल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), आगरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता का सम्मान किया। इस अवसर पर चतुर्भुज तिवारी ने माल्यार्पण कर डॉ. गुप्ता का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में आगरा के चिकित्सक यमुना मैया को पुनर्जीवित करने और उनकी अविरल धारा सुनिश्चित करने के अभियान में सक्रिय सहयोग देंगे।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. हरेंद्र गुप्ता का आईएमए अध्यक्ष बनना केवल चिकित्सा जगत के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े लोगों के लिए भी खुशी की बात है। चिकित्सा समुदाय की सामाजिक जिम्मेदारी नदी, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की रक्षा से भी जुड़ी है। इस मौके पर डॉ. मुकुल पंड्या, पद्मिनी अय्यर, राहुल, दीपक राजपूत, शहतोष गौतम, निधि पाठक, रंजन शर्मा, मुकेश चौधरी और गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने डॉ. गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। समारोह में भेजे गए एक शुभकामना संदेश में डॉ. गुप्ता के यमुना संरक्षण के प्रति समर्पण को याद किया गया। संदेश में कहा गया कि माँ यमुना की सेवा में उन्होंने रेत समाधि से लेकर नंगे पाँव रहकर जो त्याग और तपस्या की है, उसके लिए यमुना भक्त सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

संदेश में यह भी कहा गया कि आईएमए अध्यक्ष बनकर डॉ. गुप्ता ने पूरी यमुना रिवर टीम का मान बढ़ाया है और सभी को गौरवान्वित किया है। रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि डॉ. गुप्ता अपने नए दायित्व के साथ यमुना संरक्षण की मुहिम को भी नई ताकत देंगे। माँ यमुना की कृपा उन पर सदैव बनी रहे, यही सभी की कामना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A 25-kg brass statue of Lord Gautam Buddha has been stolen from a Buddha Vihar in Agra

आगरालीक्स…आगरा के मिलिंद बुद्ध विहार से 25 किलो वजनी पीतल की भगवान...

आगरा

Agra News: Shyam Baba adorned with yellow flowers on Rama Ekadashi; a massive surge of devotees at the Khatu Shyam Temple, Agra

आगरालीक्स…आगरा में रमा एकादशी पर पीत पुष्पों से सजे श्याम बाबा. जीवन...

आगरा

Obituaries of Agra on 5th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Women defied knee pain and advancing age to perform the Dandiya dance in Diwali Utsav, Agra

आगरालीक्स….वीडियो देखें, आगरा में घुटनों के दर्द और बढ़ती उम्र को मात...

error: Content is protected !!