आगरालीक्स…चोर बाजार में मिलने वाली सस्ती चीजों की सच्चाई क्या होती है…इस पर महिलाओं को बताया — “महंगा रोए एक बार, सस्ता रोए बार बार”
संस्था सुदीक्षा “अग्रसखी” का सामाजिक कार्यक्रम आज होटल टेम्पटेशन कमला नगर में संपन्न हुआ। संस्था सुदीक्षा की अध्यक्ष अल्पिका, शालिनी और डॉ निधि ने गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और चोर बाजार में मिलने वाली सस्ती चीज़ों की सच्चाई पर वार्ता साझा की. इस कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष डॉ निधि अग्रवाल ने महिलाओं को बताया कि “महंगा रोए एक बार, सस्ता रोए बार बार”। यह कहावत बहुत सच्ची होती है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो किसी भी चीज को कम दाम में खरीदना पसंद करते हैं। ऐसी लोगों को जहां भी कोई चीज सस्ती मिलती है वे लोग उसे खरीदने के लिए दौड़े चले जाते हैं। बहुत से लोग तो चोजों को खरीदने के लिए ऑनलाइन मार्किट से लेकर स्ट्रीट मार्केट तक सस्ती चीजों को खोजते हैं।

संस्था की अध्यक्ष अल्पिका और शालिनी ने बताया कि इन बाजार में आप कपड़े से लेकर फर्नीचर, कार से लेकर इलेक्ट्रानिक सामन भी कम कीमतों पर मिलता हैं।लेकिन इनकी क्वालिटी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. उन्होंने संस्था के मेंबर्स को चोर बाजारी पर कई गेम खिलाये और सभी महिलाओं ने इन गेम्स और चर्चा का खूब लुत्फ़ उठाया. इस चर्चा में टीना, निधि, प्रियंका, रेनू, निकिता ,नीमा, शिल्पी, मधु, मंजू, दीपा, गुंजन, जयश्री, प्रियंका आदि मौजूद रही.