World Test Championship: High voltage match between India and Australia
Agra News : facilities improve in industrial area of Agra #agra
आगरालीक्स …..आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया, सिकंदरा, नुनिहाई में बढ़ेंगी जन सुविधाएं।

एडीएम फाइनेंस यशवर्धन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति“ व “जिला स्तरीय वाणिज्य बन्धु समिति“ की अंतर्विभागीय बैठक हुई। उघोग बन्धुओं की विभिन्न शिकायतों के निस्तारण में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र नुनिहाई आगरा में रेलवे लाइन की पुलिया में भूमिगत् जल पाइप लाइन का निर्माण व चोक नाले की जल निकासी सकिंग मशीन द्वारा तथा नाले की साफ सफाई हेतु नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया। औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा में सर्विस रोड का कार्य की जानकारी प्राप्त की, जिस पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा 09 कार्यों में 04 कार्य पूर्ण हो चुके हैं 03 प्रगति पर हैं 02 कार्य जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाये जाने हेतु खोदी गयी सड़कों को ठीक न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय ने जलकल अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया, कि अग्निशमन विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा में आवास विकास के नलकूप से जल पाइप लाइन हेतु शासन को पत्राचार करने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा-बोदला-बिचपुरी रोड व औद्योगिक आस्थान, नुनिहाई में लगी हुई एलईडी0 लाइटों एवं अतिरिक्त लाइटे लगाकर प्रकाश की व्यवस्था तथा प्रतिदिन साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग की बसें रामबाग चौराहे पर रूकने से जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर परिवहन निगम के अधिकारी को बसे न रूकने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कारपेट इकाईयों को मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा साइट सी व औद्योगिक आस्थान, नुनिहाई में अवैध अतिक्रमण को नियमित अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए।