आगरालीक्स… आगरा के श्री मन:कामेश्वर मंदिर के पास पोशाक के गोदाम में आग लगने से तीसरी मंजिल पर परिवार फंसा, एक अन्य घर में आग लगने से इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटी।
फायर स्टेशन संजय प्लेस के एफएसओ सोमदत्त सोनकर के अनुसार, मंगलवार सुबह 11 बजे श्री मनकामेश्वर मंदिर के पास की गली स्थित गंगा मंदिर मार्केट में पोशाक के गोदाम में आग लग गई, गोदाम की तीसरी मंजिल पर पवन , पत्नी बबीता बेटी गाज्ञैरी के साथ आर्यन और आराध्या फंस गए। नीसे आने का रास्ता छोटा होने के साथ ही आग लगने से धुआं भरने लगा, दमकल कर्मियों ने एक एक कर सभी को बाहर निकाला, करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इससे पहले भी गोदाम के पोशाक में आग लग चुकी है।
ई स्कूटर की बैटरी फटी
सदर के जंगजीत नगर में प्रवीन शर्मा ने घर में ही गैरिज बना रखी है, घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गैरिज में ई स्कूटर खड़ा हुआ था, आग लगने से ई स्कूटर की बैटरी फट गई, गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।