आगरालीक्स…आगरा में सांड़ के हमले में किसान की मौत. परिवार में कोहराम. थाना पुलिस भी पहुंची मृतक के घर
आगरा की फतेहाबाद तहसील के निबोहरा में बुधवार सुबह सांड़ के हमले में एक किसान की मौत हो गई. बुधवार सुबह किसान शौच के लिए खेतों पर जा रहा था, तभी एक सांड़ हमलावर हो गया और उसने बुरी तरह से किसान को पटक दिया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीण और परिजन उसे अस्पताल लेकर जाते लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया. किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

किसान का नाम बंगाली उम्र 55 साल बताई गई हे. बुधवार सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए खेतों की तरफ गया था. यहां सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया. चीख पुकार पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने किसी तरह वहां से सांड़ को भगाया. इसके बाद घायल किसान को निजी वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रासते में उसने दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा गोवंश को गौशला भिजवाया जाए.