आगरालीक्स…आगरा होकर श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मिलेगी. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने किया निर्णय
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 16031/16032 एमजीआर चेन्नई सेट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-एमजीआर चेन्नई सेट्रल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन और गाड़ी संख्या 22655 / 22656 एर्नाकुलम –निजामुद्दीन–एर्नाकुलम सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में एक दिन) गाड़ी को री-स्टोरेशन किया जा रहा है , जो निम्नवत है :-

- गाड़ी संख्या 16031 एमजीआर चेन्नई सेट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा सप्ताह में तीन दिन (बुधवार,गुरूवार,रविवार) प्रभावी तिथि-03.07.2022 से यह गाडी चेन्नई सेट्रल से चलकर आगरा छावनी स्टेशन पर 16.55 आगमन -17.00 प्रस्थान ,मथुरा स्टेशन पर 17.45 आगमन -17.50 प्रस्थान करेगी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी.
- गाड़ी संख्या 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- एम जी आर चेन्नई सेट्रल सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार,शनिवार,मंगलवार) प्रभावी तिथि- 05.07.2022 से यह गाडी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर मथुरा स्टेशन 16.11 आगमन -16.13 प्रस्थान, आगरा छावनी स्टेशन पर 16.55 आगमन -17.00 प्रस्थान करेगी और चेन्नई सेट्रल स्टेशन तक जाएगी.
- गाड़ी संख्या- 22655 एर्नाकुलम –निजामुद्दीन सप्ताह में 01 दिन (बुधवार) प्रभावी तिथि – 06.07.2022 से यह गाडी एर्नाकुलम से चलकर मथुरा स्टेशन पर 20.45 आगमन -20.50 प्रस्थान करेगी और निजामुद्दीन तक जाएगी.
- गाड़ी संख्या- 22656 निजामुद्दीन -एर्नाकुलम सप्ताह में 01 दिन (शुक्रवार ) प्रभावी तिथि – 08.07.2022 से यह गाडी निजामुद्दीन से चलकर मथुरा स्टेशन पर 06.30 आगमन -06.35 प्रस्थान करेगी और एर्नाकुलम जं. तक जाएगी.