आगरालीक्स…आगरा आईं फेमिना मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता. चाट और मिठाई का लिया आनंद. कहा—आगरा खूबसूरत शहर, मॉडलिंग में बनाएं कॅरियर लेकिन रखें इस बात का ध्यान
फेमिना मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता शनिवार को आगरा भगत हलवाई की नेहरू नगर वाली ब्रांच पर पहुंची। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने भगत हलवाई के यहां फेमस चाट के साथ ही अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया। मेकअप आर्टिस्ट उन्नति भगत के द्वारा उनको बुके देकर स्वागत किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मैं चाहती थी कि भगत हलवाई के यहां जाऊं और नाश्ता करूं। यहाँ की चाट और मिठाई देशभर में प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा कि जैसा स्वागत मेरा आगरा में हुआ है, वैसा कहीं नहीं हुआ। यह कभी न भूलने वाला क्षण है। मॉडलिंग के बारे के उन्होंने कहा कि जो युवा मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते है, वह काफी ईमानदारी से काम करे, सतर्कता बरतना भी काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी लोगो को दिखाई देंगी। 19 साल की नंदिनी गुप्ता कोटा, राजस्थान की रहने वाली हैं। छोटी सी उम्र में नंदिनी गुप्ता ने बहुत नाम कमाया है। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब भी अपने नाम किया। अब वे 2024 में मिस वर्ल्ड के कार्यक्रम में भारत की तरफ से जा रही है। भगत हलवाई पर उनका स्वागत राजकुमार भगत, यश भगत, स्पर्श, सलोनी, उन्नति, अक्षिता नंदिनी आदि ने किया।