आगरालीक्स… आगरा में एमबीबीएस की परीक्षा दे रहा छात्र एक प्रश्न का उत्तर लिखने के बाद टॉयलेट जा रहा था, सचल दल भी छात्र के पीछे पीछे वॉशरूम पहुंच गया। खुला बड़ा खेल। जानें
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित आईईटी में पांच कॉलेजों की एमबीबीएस बैच 2019 , 2020 की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हुईं, पहले दिन परीक्षा में 314 छात्र शामिल हुए। सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक परीक्षा होनी थी। एफएच मेडिकल कॉलेज का एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेशनल का छात्र परीक्षा शुरू होने के तुरंत बाद ही टॉयलेट जाने के लिए वॉशरूम चला गया। एक प्रश्न का उत्तर लिखा फिर टॉयलेट जाने के लिए चला गया, छात्र जब बार बार टॉयलेट जाने लगा तो सचल दल को शक हुआ।
पीछे से पहुंच गया सचल दल, मोबाइल से नकल करते दबोचा
छात्र के पीछे पीछे सचल दल भी चला गया। छात्र ने वॉशरूम में पहुंचते ही बनियान के अंदर बना रखी जेब से मोबाइल निकाला और मोबाइल के फाइल मैनेजर में लिखे नोट से हाथ पर लिखने लगा। सचल दल ने छात्र को मोबाइल के साथ पकड़ लिया, उसे यूएफएम में रिपोर्ट किया गया है। आईईटी के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय को एचएफ मेडिकल कॉलेज के छात्र द्वारा नकल करने की सूचना दे दी गई है।