Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Fifth edition of National Designers Award in Agra on tomorrow, more than 150 models and designers will participate…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Fifth edition of National Designers Award in Agra on tomorrow, more than 150 models and designers will participate…#agranews

173

आगरालीक्स…आगरा में फैशन शो कल, 60 से अधिक मॉडल्स और 100 फैशन डिजाइनर्स बिखेरेंगे नेशनल डिजाइनर अवार्ड सैरेमरी में फैशन के रंग

फैशन की दुनिया के सतरंगी रंग ताजनगरी में बिखरेंगे। फैशन डिजायनर्स डे के उपलक्ष्य में वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम (डब्ल्यूडीएफ) द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित जलसा रिसोर्ट में नेशनल डिजायनर्स अवार्ड का पांचवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों के लगभग 100 फैशन डिजायनर और 60 से अधिक मॉडल भाग ले रहे हैं।

जलसा रिसोर्ट में आज पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी देते हुए डब्ल्यूडीएफ चीफ एक्जूकेटिव ऑफिसर अंकुश अनामी ने बताया कि डब्ल्यू डीएफ विश्व की सबसे बड़ी फैशन डिजायनिंग कम्यूनिटी है, जिससे विश्व के लगभग एक लाख से अधिक फैशन डिजायनर जुड़े हैं। उद्देश्य है कि फैशन डिजायनिंग के क्षेत्र में छोटे शहरों में छुपी प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय प्लेटफार्म उपलब्ध कराना। नेशनल डिजानर्स अवार्ड भारत का सबसे बड़ा फैशन के क्षेत्र का अवार्ड है।

अवार्ड तीन कैटेगरी में दिए जाएंगे, जिसमें पहली अपकमिंग डिजायनर (0 से 3 वर्ष का अनुभव), दूसरा इमर्जिंग डिजायनर (3-7 वर्ष का अनुभव), स्टेबलिश्ड डिजायनर (सात वर्ष से अधिक का अनुभव)। फैशनल डिजायनिंग एक कला है, ग्लैमर इंडस्ट्री है, जिसके लिए कोई पैरामीटर नहीं होता, फिर भी प्रयास है कि फैशन डिजायनर्स अवार्ड के माध्यम से न सिर्फ छुपी हुई प्रतिभाओं बल्कि भारती कला और हुनर को विश्वस्तरीय मंच पर ला सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, सृष्टि कुलश्रेष्ठ, शिल्पी अनामी, रजत सागर, गौरखपुर से सबा नाजीन, अंकुश कुशवाह, मयंक शर्मा, मुम्बई से निशा, गुजरात से ज्योति सीजू, नीरल आदि उपस्थित थीं।

अवार्ड सैरेमनी में पास से होगी एंट्री
फतेहाबाद स्थित जलसा रिसोर्ट में 29 दिसम्बर को वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम द्वारा आयोजित होने जा रहे नेशनल डिजायनर्स अवार्ड में पास के साथ एंट्री है। शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक फैशन शो का आयोजन होगा जिसमें देश भर से आयी लगभग 60 से अधिक मॉडल भाग लेंगी। इसके उपरान्त अवार्ड सैरेमनी का आयोजन होगा। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बंघेल करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!