Wednesday , 22 July 2026
Home Sports Onfield drama between Rizwan and Sarfaraz over captaincy in Pakistan-New Zealand Test, Australia strong against South Africa
Sportsटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Onfield drama between Rizwan and Sarfaraz over captaincy in Pakistan-New Zealand Test, Australia strong against South Africa

184

नईदिल्लीलीक्स… न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में पाकिस्तान के रिजवान प्लेइंग इलेवन में भी नहीं फिर भी कप्तानी। न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत।

न्यूजीलैंड की स्थिति पहले टेस्ट में मजबूत

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तान के पहली पारी में 438 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने समाचार लिखे जाने तक लेथम के शतक के सहारे तीन विकेट पर 327 रन बनाकर स्थिति को मजबूत कर लिया है।

मैदान पर नजर आए दो कप्तान, भ्रम पैदा

इस बीच आज पाकिस्तान की टीम की कप्तानी करते हुए दो-दो कप्तान दिखाई दिए, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

बाबर बीमार हुए तो रिजवान फील्डिंग को आए

हुआ यूं कि तीसरे दिन बुधवार को मैदान पर टीम के कप्तान बाबर आजम तबीयत खराब होने की वजह से फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे, उनकी जगह मोहम्मद रिजवान बतौर सब्सिट्यूट फील्डिंग के लिए आए, जबकि उन्हें इस टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेविन में शामिल नहीं किया गया था। वह टीम के उपकप्तान हैं।

उपकप्तान हैं लेकिन प्लेइंग इलेवन में नहीं फिर कैसे कप्तानी

उनकी गैरहाजिरी में टीम मैनेजमेंट ने किसी भी खिलाड़ी को इस टेस्ट के उपकप्तानी की जिम्मेदारी ही नहीं सौंपी थी। ऐसे में तीसरे दिन बाबर के मैदान पर नहीं उतरने के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी कौन कर रहा है? इसे लेकर भारी कन्फ्यूजन पैदा हो गया क्योंकि बतौर सब्सिट्यूट फील्डिंग के लिए उतरे रिजवान स्टैंड इन कप्तान की जिम्मेदारी निभाते नजर आए, जबकि पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद भी कप्तानी करते दिखे, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

सरफराज ने भी निभाई कप्तानी, कॉनवे को कराया आउट

इस दौरान डेविड कॉनवे 92 रन पर नौमान अली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दिया। इस पर रिजवान शांत रहे लेकिन सरफराज ने रिव्यू ले लिया, जिसमें कॉनवे आउट हो गए।

दक्षिण अफ्रीका का एक विकेट भी गिरा दूसरी ओर आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 575 रन पर घोषित कर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चुनौती दी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी थी। आज का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका नेअपनी दूसरी पारी में भी कप्तान का शून्य पर विकेट खोकर 15 रनबना लिए थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!