आगरालीक्स ….आगरा में इलाज कराने की गई महिला के साथ रेप, मुकदमा दर्ज।
आगरा के अछनेरा निवासी 26 साल की महिला ने आरोप लगाए हैं कि वह 24 अप्रैल को खंदौली में झोलाछाप के क्लीनिक पर इलाज के लिए गई थी। महिला का आरोप है कि झोलाछाप ने उसके पति से बाजार से सामान लेकर आने के लिए कहा, वह बाजार से सामान लेने चला गया। महिला का आरोप है कि पति के जाते ही झोलाछाप ने उसे दबोच लिया और क्लीनिक में ही रेप किया। रेप करने के बाद धमकी दी, महिला का कहना है कि कुछ देर बाद पति आ गया लेकिन झोलाछाप की धमकी से वह डर गई थी इसलिए पति को नहीं बताया।

दोबारा चलने के लिए कहा तो खुला मामला
महिला के पति ने शनिवार को उसे झोलाछाप को दिखाने के लिए चलने के लिए कहा, इस पर महिला डर गई। उसने अपने पति को 24 अप्रैल को झोलाछाप द्वारा किए गए रेप की जानकारी दी। थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।