आगरालीक्स…. आगरा में सिटी बस में (मेयर) के भतीजे की कंडक्टर और ड्राइवर से मारपीट, बस के शीशे तोड़े, भतीजे पर गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज। पुलिस ने बुआ मेयर से कहे अपशब्द, जानवरों की तरह पीटा।
मेयर हेमलता दिवाकर के भाई का बेटा आकाश चौधरी आदर्श नगर रकाबगंज में रहता है। वे अपने तीन दोस्तों के साथ ई सिटी बस में बैठा, बस से उतरते समय उसका हाथ गेट में आ गया, इससे खून निकल आया और उसका कंडक्टर और ड्राइवर से विवाद हो गया, मारपीट होने लगी। आकाश चौधरी पर आरोप है कि उसने बस का शीशा तोड़ दिया।
पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ने का आरोप
आरोप है कि मारपीट होने पर पुलिस कर्मी राजेश वहां आ गए, उससे भी वह भिड़ गया और वर्दी फाड़ दी, पुलिस ने आकाश और उसके दोस्त सोहेल को पकड़ लिया और थाने ले गए, यहां भी आकाश द्वारा पुलिस से अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में बस के ड्राइवर ने आकाश चौधरी और उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस से मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि सिटी बस में सीसीटीवी फुटेज है, पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई।
बुआ को अपशब्द, भतीजे को नहीं हुए बर्दाश्त
इस मामले में मेयर हेमलता दिवाकर का कहना है कि जब बस के ड्राइवर से विवाद के दौरान पुलिस कर्मी भी आ गए, उसने पुलिस कर्मी को बताया कि वह मेयर का भतीजा है, आरोप है कि पुलिस कर्मी ने मेयर को अपशब्द कहे, ये उसे बर्दाश्त नहीं हुए। तैश में उल्टा सीधा बोल दिया होगा, इसके बाद पुलिस कर्मियों ने जानवरों की तरफ पीटा।