आगरालीक्स… Agra News : आगरा के एक स्कूल की टीचर ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दोस्त के पास भेजने का भी दिया प्रलोभन, मुकदमा दर्ज। ( Agra News : FIR Lodge against Principal for molesting woman teacher)
आगरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र स्थित स्कूल में शिक्षिका पढ़ाई है। शिक्षिका का आरोप है कि जब से उसने स्कूल में नौकरी की, प्रिंसिपल डॉ. गौरव कुमार वर्मा उस पर गंदी नजर रखता था, प्रिंसिपल ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसके साथ छेड़छाड़ की।
दोस्त के पास भेजने का भी प्रलोभन दिया
शिक्षिका ने आरोप लगाए हैं कि प्रिंसिपल ने उसे अपने दोस्त के पास भेजने का भी प्रलोभन दिया। शिक्षिका ने नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो प्रिंसिपल ने कहा कि एक साल का कांट्रेक्ट हुआ है, बीच में नौकरी छोड़ी तो सैलरी वापस करनी होगी। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।