आगरालीक्स …आगरा में डम्पर में लगी भीषण आग, ड्राइवर केबिन में फंसा, आग की लपटों के बीच से बाहर निकला ड्राइवर, झुलसने पर कराया भर्ती। वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा में शुक्रवार की सुबह सदर क्षेत्र में मधु नगर चौराहे पर सड़क पर दौड़ रहे डम्पर में आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गईं। आग की लपटों के बीच में ड्राइवर फंस गया, बमुश्किल ड्राइवर केबिन से बाहर निकला लेकिन वह झुलस गया। ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।