आगरालीक्स…. आगरा में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग.

आगरा में सोमवार सुबह अशिंका फर्नीचर के घटिया आजम खां स्थित गोदाम में आग लग गई, आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए लेकिन तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थी।
एक घंटे में आग पर पाया जा सका काबू
दमकल कर्मियों के साथ पुलिस ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।