नईदिल्लीलीक्स….दुनिया के नौ देशों में भूकंप के झटके। तुर्की और सीरिया में भारी तबाही। तीन सौ से ज्यादा की मौत। पीएम मोदी का तुर्की को हर संभव मदद का प्रस्ताव।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर मदद का प्रस्ताव

भूकंप से तुर्की और सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। अब तक दोनों देशों में 118 लोगों की मौत की सूचना आ चुकी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की के भूकंप पर ट्वीट किया और त्रासदी के समय में हर संभव मदद का प्रस्ताव दिया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

तुर्की में अब तक 76, सीरिया में 237 मरे

तुर्की में अब तक 76 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पांच सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सीरिया में 237 लोगों की जान गई है। सात सौ के करीब लोग घायल हुए हैं।
राहत और बचाव कार्य तेजी पर
सैकडों लोग अभी मलबे में दबे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। तीन भूकंप के झटकों की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 5.7 से लेकर 6.9 तक आंकी गई है।