Agra News : Fire breakout in ware house in Agra #Agra
आगरालीक्स …Agra News : आगरा के छीपीटोला में कबाड़ के गौदाम में भीषण आग, आस पास के लोग जुटे। ( Agra News : Fire breakout in ware house in Agra)
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के छीपीटोला में कबाड़ का बड़ा काम होता है, यहां शुक्रवार देर रात एक कबाड़ के गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।
एक घंटे में आग पर पाया काबू
दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम पूरी तरह से जल गया है, टीम जांच में जुटी हुई है।