आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे डॉक्टरों के क्रिकेट चैलेंजर ट्राफी में फिरोजाबाद ने आगरा की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराया..
कुबेरपर मैदान पर चल रही आगरा चैलेंजर ट्रॉफी में टीम फ़िरोज़ाबाद फ़ाल्कन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाये डॉ आशुतोष 56 रन डॉ अफ़नान 33 रन बनाकर आतिशी पारी खेली. डॉ श्रेयांकगोयल ने 2 और डॉ बालकिशन डॉ पालडॉ नवीन ने 1—1 विकेट लिये.
जबाब में उतरी आगरा इनविंसिबल में डॉ जयंत के अलावा कोई लंबे समय तक नहीं खेल सका और टीम इनविंसिबल रोमांचकारी मुक़ाबले में 7 विकेट में 177 रन ही बना सकी. टीम फ़िरोज़ाबाद से कप्तान डॉ. अफ़नान ने 2 और डॉ वीपी सिंह डॉ रोहित यादव ने 1—1 विकेट लिया. मेन ऑफ़ द मैच कप्तान डॉ अफ़नान फाइटर ऑफ़ द मैच डॉ जयंत चौधरी और डॉ आशुतोष गुप्ता को उत्कृष्ट खिलाड़ी का सम्मान दिया गया. इस दौरान डॉ संदीप फ़ौजदार, डॉ अशंक गुप्ता, डॉ राहुल सिंह, डॉ नीरज कुमार उपस्थित रहे.