अगरालीक्स…आगरा के हॉस्पिटल में से 5 आक्सीजन सिलेंडर हुए चोरी. पुलिस ने पांच चोरों को किया अरेस्ट. जानिए इनके नाम
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने अस्पताल अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने व चोरी किए सिलेंडर की खरीद फरोख्त की घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के पांच आक्सीजन सिलेंडर भी बरामद किए हैं. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.सचखंड अस्पताल से हुए थे चोरी
थाना सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि 6 सितंबर की रात को सचखंड हास्पीटल भावना स्टेट रोड़ होली पब्लिक स्कूल के पास हास्पीटल कैम्पस के अंदर से पाँच आक्सीजन सिलेन्डर को किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. अस्पताल से चोरी किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर की बरामदगी व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सिकंदरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया. मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर UPSIDC रोड पर चेकिंग के दौरान चोरी किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर को ऑटो में रखकर ले जा रहे 04 अभियुक्तों भरत, टीटू, सोहिल व इरफान को गिरफ्तार किया. चारों अभियुक्तों के कब्जे से 03 ऑक्सीजन सिलेंडर व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ.
अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर चोरी किए गए सिलेंडर खरीदने वाले अभियुक्त सुनील वर्मा को आज 7 सितंबर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त सुनील वर्मा की निशादेही पर चोरी के 02 ऑक्सीजन सिलेंडर खन्दारी चौराहा से केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर जाने वाली रोड के किनारे झाड़ियां से बरामद किए गए. उपरोक्त बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. भरत पुत्र श्यामसुंदर निवासी जाटव बस्ती अनुज प्रधान के घर के पास थाना सिकंदरा
आगरा।
2. टीटू पुत्र कन्हैया गौतम निवासी दक्षिला कॉलोनी खंदारी दयालबाग थाना न्यू आगरा हाल पता पुष्पांजलि कॉलोनी किराए का मकान थाना सिकंदरा आगरा।
3. सोहिल पुत्र मुन्ना निवासी व्यापारी मोहल्ला रुनकता थाना सिकंदरा आगरा।
4. इरफान पुत्र इस्लाम निवासी अरतौनी गुलरिया वाली गली थाना सिकंदरा आगरा हाल पता निवासी बड़ी मस्जिद के पास रुकता थाना सिकंदरा आगरा।
5. सुनील वर्मा पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल निवासी खासपुर, बहादुरपुर दयालबाग थाना न्यू आगरा