आगरालीक्स…. आगरा से महिला हिंसा के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, डॉक्टरों का सराहनीय प्रयास। आप भी जानें।
घर से लेकर शिक्षण संस्थानों और कार्यस्थलों तक महिलाओं को उनकी शक्ति का अहसास दिलाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। यही प्रण है धीरा का। धीरा यानि देश भर में स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा चलाया जा रहा वह अभियान जो महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए काम करता है। यह कहना है फॉग्सी यंग टेलेंट कमेटी कीं चेयरपर्सन और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन कीं आगरा शाखा उपाध्यक्ष डॉ. नीहारिका मल्होत्रा का।
फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया कीं अध्यक्ष डॉ. शांता कुमारी के मार्गदर्शन में धीरा का पहला ईवेंट आगरा में हुआ। इसके तहत डॉक्टर दीदी नीहारिका मल्होत्रा ने होली पब्लिक स्कूल में छात्रों को सीख दी कि स्कूल में अपनी सहपाठी, घर में मां-बहन आदि हर लड़की या महिला का सम्मान करना चाहिए। वहीं बेटियों को उन्होंने अपने मान-सम्मान की रक्षा खुद करने के बारे में सिखाया। डॉ. नीहारिका ने बताया कि स्कूल में कभी भी किसी दबाव में आकर शिक्षा हासिल नहीं करनी चाहिए, गलत काम में किसी का साथ नहीं देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि नशा एक बहुत बुरी चीज है। छात्र-छात्राओं ने उनसे प्रत्यक्ष और पर्ची के माध्यम से प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। वहीं कई छात्रों के प्रश्नों ने सभी को हैरान किया। ऐसे प्रश्नों के उत्तर फॉग्सी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने वैज्ञानिक भाषा में दिए। इसके अलावा उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के सहयोग से छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसमें डॉ. नीहारिका मल्होत्रा ने किशोरियों को, डॉ. नरेंद्र ने साधारण समस्याओं पर परामर्श दिया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर भारद्वाज ने डेंटल चौकअप किया। डायटीशियन कीर्ति पांडे ने छात्रों का डाइट चार्ट बनाया। विद्यालय के निदेशक संजय तोमर ने धीरा अभियान की प्रशंसा की। धीरा अभियान से जुड़ने वाले प्रथम स्कूल के रूप में होली पब्लिक स्कूल कीं शिविका तोमर का योगदान सराहनीय रहा। स्मृति और रोटरी क्लब ग्रेस भी आगरा में अभियान से जुड़े।