आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े जलकल विभाग के लिपिक को बाइक सवारों ने मारी गोली. पुलिस सीसीटीवी कैमरों से कर रही मामले की जांच
आगरा में मंगलवार दोपहर को बाइक सवारों ने जलकल विभाग के लिपिक को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली उसके पैर में लगने के बाद पार हो गई. कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. गोली मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है.

दोपहर ढाई बजे की घटना
बालूगंज में रहने वाले हर्षित ने बताया कि वह जलकल विभाग में लिपिक है. मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वह बाइक से सदर जा रहा था कि तभी राधास्वामी सत्संग भवन के पास दो बाइक सवार युवक सामने से उनके बराबर में आकर रुके. उन्होंने उससे किसी का पता पूछा. उसने पता नहीं होने की जानकारी दी तो दोनों बाइक से आगे निकल गए. थोड़ी देर बाद दोनों वापस उसके पास आ गए और पीछे बैठे बाइक सवार युवक ने उस पर फायर कर दिया. गोली हर्षित के पैर में लगी और पार हो गई. इधर गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन बदमाश तेज गति से वहां से भाग निकले.
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हर्षित ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है. उसके साथ लूटपाट की भी कोशिश नहीं हुर्ठ है. गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. आसपास के सीसीटीवी के जरिए बाइक सवारों के बारे में जानकारी की जा रही है.