आगरालीक्स…आगरा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए अब इन वाहनों का आ गया है नंबर. पांच हजार रुपये का लग जाएगा जुर्माना…
आगरा में अब धीरे—धीरे सभी वाहनों के लिए हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य हो रहा है. अभी तक वाहनों के अंतिम नंबर के अंत में शून्य से तीन अंक वालों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य हो चुका है. यानी अब इन तीन अंकों के वाहन सड़क पर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ दिखे तो यातायात पुलिस द्वारा जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं अब 15 अगस्त से नंबर प्लेट पर अंतिम अंक चार और पांच वाले वाहनों के लिए अनिवार्यता होने जा रही है. वहीं वाहन के पंजीकृत नंबर के अंतिम अंक के अनुसार फरवरी 2023 तक की तिथियां निर्धारित की गई हैं.

आगरा में 11 लाख वाहन पंजीकृत हैं लेकिन इसमें से अभी आधे वाहनों ने ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई है. व्यावसायिक वाहनेां के लिए 30 सितंबर तो पंजीकृत नंबर का अंतिम अंक शून्य और एक वाले वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने की अंतिम तिथि 15 नंवबर थी जिसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई थी. वहंी दो और तीन अंक वालों को की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी जिसके बाद इसका समय 15 मई तक कर दिया गया था. अब चार और पांच अंक वाले वाहनों का समय 15 अगस्त है. इसके बाद प्रवर्तन कार्रवाई होगी.