Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Objectionable photos of the girl went viral by making a fake ID, Police caught the accused from Bihar
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra News: Objectionable photos of the girl went viral by making a fake ID, Police caught the accused from Bihar

93

आगरालीक्स…आगरा में शादी के बाद युवती के आपत्तिजनक फोटो फर्जी आईडी बनाकर किए वायरल. शादी से पहले दुष्कर्म किया. पुलिस ने बिहार से पकड़ा आरोपी

आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस ने शादीशुदा युवती की आपत्तिजनक फोटो लगाकर फर्जी आईडी से परेशान करने वाले आरोपी को बिहार से अरेस्ट किया है. आरोपी ने युवती के साथ शादी से पहले दुष्कर्म किया था और उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे. अब वह शादी के बाद इन फोटोज के जरिए युवती को बदनाम करने की कोशिश कर रहा था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

ये है पूरा मामला
जगदीशुपरा क्षेत्र में रहने वाली युवती के भाई की शादी बिहार के गोपालगंज में है. युवती शादी से पहले अपने भाई की ससुराल जाती थी जहां उसकी जान पहचान गांव के ही सूरज नाक के युवक से हो गई. शिकायत में युवती ने बताया कि दो साल पहले सूरज उसके घर आया और यहां रहा. आरोप है कि सूरज ने युवती को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए. 2020 में युवती की शादी हो गई जिसके बाद आरोपी सूरज उसे परेशान करने लगा. उसने फेसबुक पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर और स्टेटस पर फोटो लगाकर बदनाम करने लगा. यही नहीं सूरज ने युवती के आपत्तिजनक फोटोज रिश्तेदारों व परिचितों को भी भेजे. पुलिस ने इसकी शिकायत पुलिस में की. सात जून को मुकदमा दर्ज किया गया था.

पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज हिमाचल प्रदेश में चला गया था और चार दिन पहले ही वो अपने गांव बिहार में आया था. यहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसे कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!