आगरालीक्स…आगरा के सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल ने धूमधाम से मनाया 48वां स्थापना दिवस. कक्षा 8 के कौशल कल्याणी बने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कमला नगर स्थित सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल ने अपना 48वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आज खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब, दयालबाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एडवोकेट नम्रता मिश्रा एवं शिप्रा बंसल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं विद्यालय की संस्थापिका स्व. श्रीमती ईएस डेविड के चित्र पर माल्यार्पण और गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर नन्हें बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस समारोह में सत्र 2024-25 के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं—एकल नृत्य, गायन, कविता, वेशभूषा, वाद-विवाद आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, स्व. श्रीमती ई. एस. डेविड ट्रस्ट द्वारा चयनित मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। विद्यालय के कैबिनेट पदाधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विशेष पुरस्कारों के विजेता:
पूर्ण उपस्थिति पुरस्कार – कनिष्क गौतम, नव्या बुधराज, दिव्यांशी
स्टूडेंट ऑफ द ईयर – कौशल कल्याणी (कक्षा 8)
सर्वश्रेष्ठ वक्ता – छवि दिवाकर एवं प्रिंस शर्मा
ऑलराउंडर अवार्ड – दिवाकर वर्मा (कक्षा 8)
कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्योति सिंह एवं कुमारी हंसिका अग्रवाल ने किया। विद्यालय की निदेशक श्रीमती नम्रता पणिकर ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या कृतिका टहलियानी ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे रूचि तिवारी, मधु चतुर्वेदी, भारती ग्रोवर, नीता गुप्ता, निशा जुनेजा, रुपाली, पूजा, माधुरी मिश्रा, आदि का विशेष योगदान रहा।