आगरालीक्स ….आगरा में पेठा के चार कारखाने सील, निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाए, दुकानदारों ने हंगामा भी किया। नगर निगम का अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान.
ताज ट्रपेजियम जोन के चलते आगरा में कोयला के इस्तेमाल पर रोक है। इसके बाद भी पेठा बनाने के लिए कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के साथ सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान, एसीएम राजकुमार शर्मा सहित नगर निगम की टीम ने राजपुर चुंगी और सुभाष पार्क पर पेठा फैक्ट्री में छापा मारा, यहां कोयले का इस्तेमाल हो रहा था। इन दोनों फैक्ट्री को सील कर दिया गया। उखर्रा क्षेत्र में दो और पेठा इकाइयों को सील किया गया।

अतिक्रमणों को किया ध्वस्त
नगर निगम की टीम ने न्यू आगरा से दयालबाग तक अतिक्रमण हटाए। फुटपाथ और सड़क पर रखे छह खोखे ध्वस्त कर दिए। 46 ठेल और ढकेल को हटा दिया, 14 काउंटर हटवाए, दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी।