आगरालीक्स …..आगरा पेट्रोल, डीजल के साथ ही सीएनजी के रेट भी बढ़े, जानें आज कितने हैं पेट्रोल डीजल और सीएनजी के रेट, नौ रुपये से अधिक बढ़े।

पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के रेट 80 80 पैसे बढ़ गए। इससे आगरा में मंगलवार सुबह से पेट्रोल के रेट 104.20 रुपये हो गए हैं, इसी तरह से डीजल के रेट भी 80 पैसे बढ़े हैं और डीजल अब 95.75 रुपये प्रति लीटर है।
सीएनजी के रेट 2.50 रुपये बढ़े
सीएनजी के रेट भी बढ़ रहे हैं, दिल्ली में सीएनजी के रेट 2.50 रुपये बढ़े हैं। सीएनजी के रेट दिल्ली में 64.11 रुपये हैं।
14 दिन में 9.18 रुपये बढ़े पेट्रोल के रेट
आगरा में पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये थे, 14 दिन में पेट्रोल के रेट 9.18 रुपये बढ़कर 104.20 रुपये हो गए हैं जबकि डीजल के रेट 9.22 रुपये बढ़े हैं और अब डीजल 95.75 रुपये है।