आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में शादी के लिए युवती को दिखाने के बहाने युवक को होटल में निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग की सदस्य युवती सहित चार को भेजा जेल। ( Agra News: Four Send to jail for blackmail man for marriage#Agra )
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर आठ के रहने वाले युवक की दोस्ती फेसबुक से एक युवक से हुई थी, युवक अविवाहित है, फेसबुक दोस्त ने उसकी शादी कराने के लिए जाल में फंसाया और उसे शादी के लिए युवती को देखने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जैन होटल में बुलाया। आरोप है कि युवक को नशीला पदार्थ पिला दिया इससे वह बेहोश हो गया।
युवती ने युवक को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो
युवक के बेहोश होने के बाद युवती ने युवक को निर्वस्त कर उसके साथ अपना अश्लील वीडियो बना लिया, युवक जब होश में आया तो उसे वीडियो दिखाकर 10 लाख रुपये की मांग की, पैसे न देने पर कानूनी नोटिस भी भेज दिया। बुधवार को आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला युवक दीवानी में नोटिस का जवाब देने के लिए पहुंचा तो उसके पीछे ब्लैकमेल करने वाला युवक भी आ गया उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार लोगों को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने चार को जेल भेजा
इस मामले में पुलिस ने इस मामले में शकील, मथुरा की रहने वाली पिंकी, मनीष सहानी और विराट को भी अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।