आगरालीक्स…आगरा आने वाली 4 ट्रेनें कल होंगी लेट. रेलवे ने जारी की लिस्ट और ये बताया कारण
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया है कि मथुरा- पलवल खंड के वृन्दावन रोड स्टेशन और भूतेश्वर स्टेशन पर एन आई वर्क के लिए ब्लॉक लिया जाएगा| जिसके कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रेगुलेट किया जाएगा| जिसका विवरण निम्नलिखित है-
- गाड़ी संख्या-12716 अमृतसर-नांदेड़, दिनांक 09.08.2022 को अझई स्टेशन पर 60 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा|
- गाड़ी संख्या -20946 निजामुद्दीन-एकता नगर, दिनांक 09.08.2022 को अझई स्टेशन पर 50 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा|
- गाड़ी संख्या-14310 देहरादून –उज्जैन, दिनांक 09.08.2022 को छाता- अझई खंड में 10 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा|
- गाड़ी संख्या-12191 निजामुद्दीन- जबलपुर, दिनांक 09.08.2022 को छाता- अझई खंड में 5 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा|

गाडी संख्या – 18478 योग नगरी ऋषिकेश –पुरी और गाडी संख्या 12060 निजामुद्दीन -कोटा दिनांक – 09.08.2022 को प्राधिकरण से 3rd लाइन के माध्यम से चलने के कारण अतिरिक्त समय (गाडी संख्या – 18478 -45 मिनट , गाडी संख्या 12060- 55 मिनट ) से सञ्चालन किया जायेगा |