Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Agra News: Four women litterateurs from Agra received World Literature Summit-2023…#agranews
आगरा

Agra News: Four women litterateurs from Agra received World Literature Summit-2023…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की चार महिला साहित्यकारों को मिला विश्व साहित्य शिखर सम्मान-2023. कनाडा, यूके, न्यूजीलैंड और भारत के आगरा (यूपी) सहित 20 से अधिक प्रदेशों के साहित्यकार रहे शामिल

विश्व साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में चंबल की धरती मुरैना पर तीन दिवसीय विश्व साहित्य शिखर सम्मेलन- 2023 आयोजित किया गया। कनाडा, यूके, न्यूजीलैंड और भारत सहित चार देशों तथा आगरा (उत्तर प्रदेश) सहित भारत के बीस से अधिक प्रदेशों के जाने-माने साहित्यकार सहभागी रहे। सम्मेलन में देश-विदेश के गणमान्य साहित्यकारों ने आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह, श्रीमती रमा वर्मा ‘श्याम’, श्रीमती राज फौजदार और श्रीमती अलका अग्रवाल के रूप में आगरा की चार महिला साहित्यकारों सहित देश-दुनिया के 50 से अधिक साहित्यकारों को हिंदी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान के लिए विश्व साहित्य शिखर सम्मान-2023 प्रदान किया।

सम्मानित साहित्यकारों की कृतियों के विमोचन की श्रृंखला में समय के साक्षी, सलाखें बोलती हैं, तुम्हारी देहरी का दिया, दर्पण में चेहरे और हथेलियों के कैक्टस सहित रमा वर्मा ‘श्याम’ की पांच कृतियों एवं राज की बात, सफल जीवन के सौ राज, राज का काव्यामृत, राज की कहानियां, सफलता की राहें, राज के शब्द और राज का अद्भुत ज्योतिष सहित श्रीमती राज फौजदार की साथ कृतियों का विमोचन किया गया। इस दौरान आयोजित अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन और सर्वभाषा कवि सम्मेलन में भी आगरा की सशक्त और प्रभावी सहभागिता रही। उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व गृह सचिव एवं प्रसिद्ध साहित्यकार सत्येंद्र कुमार रघुवंशी ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। मुरैना के अपर कलेक्टर सीबी सिंह प्रसाद मुख्य अतिथि रहे।

विश्व साहित्य सेवा संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र तोमर (मुरैना), अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आर. कल्पना (चेन्नई), डॉ. एचबी सिंह,’अशोक असफल, राजेंद्र खटाटे, डॉ. सुनीता शर्मा (ऑकलैंड, न्यूजीलैंड), सुमित मंडल (कनाडा) और संगीता अंकम (यूके) भी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

Related Articles

आगरा

Agra News: Devotees danced to the bhajans of Vipin Sachdeva in Agra, the Ganga of devotion flowed in abundance…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विपिन सचदेवा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, खूब बही भक्ति...

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

error: Content is protected !!