आगरालीक्स ….आगरा के दो होटलों में एफएसडीए की टीम पहुंची। किचन में गंदगी मिलने पर चिली चटकारा और होटल रिट्रीट को नोटिस दिए गए हैं।
आगरा में एफएसडीए की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटकों ने शिकायत की थी कि होटल चिली चटकारा और होटल रिट्रीट में साफ सफाई नहीं है। पर्यटकों की शिकायत मिलने पर टीम को जांच करने के लिए दोनों होटलों में भेजा गया।

गंदगी मिली, पनीर के सैंपल लिए
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि टीम चिली चटकारा होटल में पहुंची, यहां किचन में कर्मचारी सब्जी बना रहे थे, रेफ्रिजरेटर गंदा मिला, डीप फ्रीजर में बर्फ जमी हुई थी, टीम ने पनीर के सैंपल लिए हैं। जबकि टीम होटल रीट्रीट पहुंची तो किचन पर ताला लगा हुआ था। उसे खोल कर देखा गया तो खाद्य सामिग्री नहीं थी लेकिन गंदगी थी। कमरों में भी गंदगी मिली, नोटिस दिया गया है, साफ सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामआशीष मौर्य, बसंत गुप्ता, अवधेश पाराशर आदि मौजूद रहे।