आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने 59 किलो देशी घी किया जब्त. मिलावट की जांच के लिए पनीर, काजू कतली, कलाकंद, खोया आदि के लिए नमूने..
आगरा में दिवाली से पहले खाने पीने में मिलावट की जांच को लेकर एफएसडीए की ओर से लगातार प्रतिष्ठानों, दुकानों, गोदमों में जांच की जा रही है और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. बुधवार को भी एफएसडीए ने आगरा में 9 खाने पीने की चीजों के सैंपल लिए जिनमें पनीर, कलाकंद, काजू कतली आदि थे. वहीं टीम ने एक प्रतिष्ठान से 59 किलो से अधिक का देशी घी भी जब्त किया है.
इन प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
कमल ट्रेडर्स, बोदला, आगरा से देशी घी का नमूना लिया गया एवं 59.2 किलोग्राम देशी घी मूल्य 28,000 जब्त किया गया ।
प्राची स्वीट्स, कागारौल आगरा से गुलाब जामुन का नमूना संकलित किया गया |
विष्णु मिल्क डेयरी, कटरा वजीर खान, रामबाग आगरा से पनीर का नमूना संकलित किया गया |
हल्दीराम मार्केटिंग प्रा० लि०, संजय प्लेस, आगरा से काजू कतली का नमूना संकलित किया गया |
राकेश स्वीट्स, बुन्दू कटरा, आगरा से कलाकंद एवं काजू कतली का नमूना संकलित किया गया |
बिहारी जी मावा मिल्क डेयरी, फतेहाबाद आगरा से खोया का नमूना संकलित किया गया |
रामावतार खोया वाले फतेहाबाद आगरा के यहां से खोया का नमूना संकलित किया गया |
निजाम खान, नगला पृथ्वी नाथ आगरा के यहाँ से देशी घी का नमूना संक्लीय किया गया |
जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में खाद्य प्रतिष्ठानो के निरीक्षण के दौरान मौके पर पायी गयी कमियो लगभग 5 प्रतिष्ठानो को चेतावनी देते हुए इप्रूवमेंट नोटिस जारी की जा रही है।