Thursday , 10 September 2026
Home बिगलीक्स Agra news: FSDA sent samples of 29 food items for testing, destroyed Sonpapdi and Petha….#agranews
बिगलीक्स

Agra news: FSDA sent samples of 29 food items for testing, destroyed Sonpapdi and Petha….#agranews

444

आगरालीक्स..आगरा में दिवाली से पहले मिलावट की जांच. 29 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच को भेजे. 331 किलो सोनपपड़ी, 90 किलो पेठा नष्ट कराया. 43 किलो रिफाइंड, 48 किलो मैदा जब्त की.

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जनपद आगरा द्वारा आम जनता को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य लगातार खाने—पीने कीचीजों में मिलावट की जांच की जा रही है और कई जगह टीमें भेजकर सैंपल लिए जा रहे हैं जिन्हें जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. गुरुवार को भी एफएसडीए की कई टीमों ने कई जगह जाकर सैंपल लिए. पनीर, दूध, सरसों का तेल, खोया, सोनपापड़ी, बादाम, रिफ़ाइन्ड सोयाबीन ऑयल, मैदा, बर्फी, बेसन लड्डू, छेना, पेठा आदि खाद्य उत्पादों का जांच के लिए नमूने भेजे

यहां से लिए सैंपल
विक्रम पुत्र श्री हरपाल सिंह के झरना नाले के पास स्थित सोनपापड़ी निर्माण ईकाई, बलवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह, नि०- नई आबादी, सुशील नगर, आगरा स्थित सोनपापड़ी निर्माण ईकाई, बाबा स्वीट्स & फैमिली, कोटली बगीची, आगरा सुमित कुमार पुत्र श्री थान सिंह, टुन्द्पुरा देवरी रोड आगरा, असेन्द्र धाकरे पुत्र श्री रणवीर सिंह के वाहन महिंद्रा मैक्स से टेढ़ी बगिया आगरा, नवीन कुमार पुत्र श्री लखमीचन्द्र के वाहन वाहन महिंद्रा मैक्स से टेढ़ी बगिया आगरा, हर्षित गोयल पुत्र श्री सुरेन्द्र कुमार, यमुना ब्रिज आगरा के वाहन ई-रिक्शा से यमुना किनारा हाथी घाट, रवि यादव पुत्र श्री राम सिंह, ग्राम सुजानपुर आगरा के वाहन वाहन महिंद्रा मैक्स से नुनहाई आगरा, पप्पू भाई कचौड़ी वाले, लोहामंडी आगरा, भोला मिष्ठान भण्डार, लोहामंडी आगरा, दौलतराम दूधवाले लोहामंडी आगरा, अनिल मिष्ठान भण्डार, लोहामंडी आगरा एवं पदमचंद मिष्ठान भण्डार, लोहामंडी आगरा आदि उपरोक्त प्रतिष्ठानों से नमूना संकलन की कार्यवाही की गयी।

निम्नांकित प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों में लेबलिंग एवं पैकेजिंग मानक के अनुरूप न होने के कारण तथा अस्वस्थकर एवं अस्व्छ्कर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के भण्डारण के कारण जब्तीकरण एवं विनष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई –
1- विक्रम पुत्र श्री हरपाल सिंह के झरना नाले के पास स्थित सोनपापड़ी निर्माण ईकाई से सोनपापड़ी 273 किग्रा. मूल्य -27300/- नष्ट करायी गयी एवं 43 किग्रा. रिफ़ाइन्ड सोयाबीन मूल्य 6450/-, 48 किग्रा. मैदा मूल्य 1440/- जब्त किया गया।
2- बलवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह, नि०- नई आबादी, सुशील नगर, आगरा स्थित सोनपापड़ी निर्माण ईकाई से मैदा एवं सोनपापड़ी वेस्ट 58 किग्रा. मूल्य 5800/- नष्ट कराया गया ।
3- लक्ष्मण कुमार सिंघल, के.के. नगर सिकंदरा आगरा के प्रतिष्ठान से 90 किग्रा. रंगीन पेठा मूल्य 90000 रस नष्ट कराया |

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आज दिनांक 09.10.2025 को कुल 29 खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए । संबंधित प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh to visit Agra on September 13; administration releases schedule…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस रविवार को आ रहे हैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Youth stabs young woman at JCB Chauraha, Sikadara, Agra Agra and flees.

आगरालीक्स…आगरा में बीच चौराहे पर युवती के गले पर चाकू मारकर भागा...

बिगलीक्स

Agra Video News: A passenger got trapped between a moving train and the platform at Agra Cantt Railway Station. The QRT and GRP displayed courage and saved his life…#agranews

आगरालीक्स…ये वीडियो रौंगटे खड़े कर देगा.. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती...

बिगलीक्स

Agra News Live: Fire Break out in Nagar Nigam room in Agra

आगरालीक्स…. आगरा के नगर निगम में लगी आग, हाउस टैक्स की फाइलें...

error: Content is protected !!