आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल में हुआ ग्रुप डांसिंग कॉम्पटीशन. स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर मोहा मन
आगरा पब्लिक स्कूल अरतोनी में एसोसियेशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल (अप्सा) के तत्वाधान अन्तर स्कूल सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें आगरा के लगभग 19 स्कूलों ने हिस्सा लिया तथा अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महेशचंद शर्मा से दीप प्रज्जवलित करके की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनिकेत शर्मा, गिरधर शर्मा, जी.एस. राणा, प्रधुमन चतुर्वेदी, ओशिन शर्मा, शिवांजल शर्मा, रशिक शर्मा, युवराज राणा, प्रांजल शर्मा, राजेंद्र सचदेवा, त्रिलोक सिंह राणा, रामानंद चौहान, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की श्रृंखला में सबसे पहले आगरा पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सभी स्कूलों की तरफ से विभिन्न सास्कृतिक व धार्मिक विषयों से जैसे भक्त प्रहलाद, सीता स्वयंवर, शिव तांडव, सीता हरण, रावण का अंहकार व शिव भक्ति पर बहुत आकर्षक व मनमोहन प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन रिचा चौधरी व छात्र-छात्राओं ने किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रुचि शर्मा, निशान्त गौर एवम् टोनी फास्टर ने अपना सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में सेंट एंड्रयूज, हाथरस रोड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | जबकी सेंट एंड्रयूज, कमला नगर ने दूसरा व सेंट एंड्रयूज, बरोली अहीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया| जबकी सांत्वना पुरस्कार कर्नल ब्राइटलैण्ड एवम् सेन्ट एंड्रयूज, बल्केश्वर ने प्राप्त किया| कार्यक्रम के अन्त में स्कूल के प्रधानाचार्य श्री देवेन्द्र सिंह वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन में छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित चौधरी,
अमित तिवारी, राहुल दीप, राम मोहन अग्रवाल, मोहित नंद आदि का विशेष सहयोग रही है


