Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: G20 delegation of 180 members will come to Agra on February 10, full schedule released…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: G20 delegation of 180 members will come to Agra on February 10, full schedule released…#agranews

173

आगरालीक्स…आगरा आ रहे जी20 डेलीगेशन का कार्यक्रम घोषित. जानिए कितने वीवीआईपी आ रहे हैं आगरा और कितने दिन ठहरेंगे और कहां—कहां जाएंगे. जानिए पूरा प्रोग्राम… #agra #g20 #g20agra #g20delegationinagra #agranews

भारत इस साल जी20 सम्मेलन को होस्ट कर रहा है. इसकी शुरुआत हो चुकी हैं. इस साल दुनिया के 20 देशों के प्रतिनिधि भारत इस सम्मेलन में भाग लेने आएंगे. आगरा पर्यटन नगरी है और जी20 डेलीगेशन का आगरा में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसको लेकर पिछले करीब एक महीने से शासन और प्रशासन की ओर से इन वीआईपी के स्वागत सत्कार के लिए तैयारियां आगरा में चल रही हैं. आगरा को सुंदर और साफ बनाने के लिए अधिकारी लगातार बैठकें और निरीक्षण कर रहे हैं. आगरा में जिस भी रास्ते से ये वीवीआईपी गुजरेंगे, उन रास्तों को सुंदर बनाया जा रहा है. दीवारों पर पेंटिंग्स की जा रही हैं तो वहीं सभी दुकानों को एक ही रंग में रंगा जा रहा है और उनके नाम भी एक ही स्टाइल और एक ही कलर में किए जा रहे हैं. चौराहों से लेकर रास्तों पर सौंदर्य का काम किया जा रहा है.

10 फरवरी को आएंगे 180 वीवीआईपी
आगरा में जी20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन का कार्यक्रम और फुल शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा गुरुवार को G-20 की तैयारी को लेकर बैठक की गई. कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि 10 फरवरी की शाम 4:30 बजे 180 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आगरा पहुंचेगा. यह प्रतिनिधिमंडल 11 और 12 फरवरी को आगरा में ही रहेगा और 13 फरवरी की सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. डेलीगेशन ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का भ्रमण करेंगे. इसके अलावा होटल ताज कन्वेंशन में महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक की जाएगी.

सभी विभागों को तैयारियों के निर्देश
आगरा में जी20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन का कार्यक्रम जारी होते ही ​प्रशासन द्वारा सभी विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. फतेहाबाद रोड पर मेट्रो पिलर को भी जी20 देशों के हिसाब से सजाया और संवारा जा रहा है. इसके अलावा शहर के एमजी रोड से लेकर एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल सहित सभी रास्तों को सुंदर व आकर्षक बनाया जा रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!