Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Ganga Devi’s body found on the sixth day after the Agra Subhash Bazar tragedy…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Ganga Devi’s body found on the sixth day after the Agra Subhash Bazar tragedy…#agranews

235

आगरालीक्स…आगरा सुभाष बाजार हादसे के छठवें दिन मिली गंगा देवी की लाश. आगरा किला के सामने नाले के पास कूड़े के ढेर में दबा था शव. पूरी तरह से क्षत—विक्षत हुआ शव. परिजनों में कोहराम

आगरा में बीते बुधवार को सुभाष बाजार में साड़ी की दो मंजिला दुकान नाले में धंस गई थी. इसमें पांच लोग दब गए थे जिनमें चार लोगों को उसी समय सुरक्षित निकाल लिया गया था लेकिन गंगा देवी नाम की महिला का पता नहीं चल सका था. उनकी तलाश में नाले से लेकर यमुना तक रेस्क्यू चलाया जा रहा था. आज छठवें दिन सोमवार दोपहर करीब सवा बजे गंगा देवी की लाश आगरा किला के पास नाले के पास कूड़े के ढेर से मिली थी. शव कूड़े के ढेर में दबा हुआ था. 120 घंटे बाद महिला का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था. गंगा देवी का शव मिलने की जानकारी पर परिजनेां में कोहराम मच गया.

सैंया की रहने वाली थी गंगा देवी
8 जुलाई को दोपहर बारिश के दौरान सुभाष बाजार जामा मस्जिद के पीछे नाले के ऊपर बनी राधा स्वामी क्लॉथ स्टोर नाम की दो मंजिला दुकान भरभराकर गिर गई थी. इसके मलबे में दुकानदार तुलाराम, उनका नाती कृष्णा और एक कर्मचारी लाला दब गए थे. दुकान में खरीदानी करने के लिए आई अनीता, उनकी मां गंगा देवी और डेढ़ साल की बेटी अनन्या भी दब गई थी. इसके बाद चले रेस्क्यू आपरेशन में महिला अनीता और उसकी बेटी को बाहर निकाल लिया गया था. कुछ देर बाद तुलाराम, कृष्णा और लाला को भी बाहर निकाल लिया गया. लेकिन महिला गंगा देवी का कोई सुराग नहीं लग सका था. उनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू चल रहा था. रेस्क्यू के छठवें दिन आज सोमवार दोपहर सवा बजे आगरा किला के सामने बने नाले में महिला का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!