मथुरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर जलकर राख हुई डस्टर कार. बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा अपने परिवार के साथ थे सवार. समय रहते बाहर निकल गए..टला हादसा
यमुना एक्सप्रेस पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया. प्रसिद्ध बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा अपने परिवार के साथ वृंदावन से दिल्ली डस्टर कार से लौट रहे थे. एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 84 पर रात करीब दो बजे इनकी कार में अचानक आग लग गई. समय रहते अभिनव अरोड़ा अपने परिवार के साथ उतर गए और कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी. दिल्ली में रहने वाले तरुण राज अरोड़ा रविवार रात को अपनी डस्टर कार से पत्नी ज्योति अरोड़ा, बेटै बाल कथा वाचक अभिनव अरेाड़ा और मन्नत अरोड़ा के साथ वृंदावन से दिल्ली लौट रहे थे. सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 84 पर अचानक इनकी कार में आग लग गई. कार से धुआं और लपटें निकलती देख समय रहते पूरा परिवार कार से उतर गया. इसके तुरंत बाद ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह से जल चुकी थी. बाद में परिवार दूरे वाहन से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.