आगरालीक्स…. आगरा में गंगाजल की आपूर्ति ठप, पानी के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं। बारिश के बाद गंगा नदी में सिल्ट जमा होने के कारण बुलंदशहर से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। ( Agra News : Gangajal Crisis in Agra, Control Room number)
आगरा में बुलंदशहर के पालड़ा फाल अपर गंगा कैनाल और मध्य गंगा कैनाल से पानी की आपूर्ति होती है। बारिश के बाद गंगा नदी में सिल्ट जमा होने के बाद अपर गंगा कैनाल और मध्य गंगा कैनाल से पालड़ा फाल को पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके चलते आगरा को भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
नंबर किए गए जारी
जलकल विभाग ने गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने पर टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के लिए नंबर जारी किए हैं। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत के अनुसार, सिकंदरा के एमबीबीआर प्लांट को चलाकर यमुना जल का शोधन कर सिकंदरा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाएगी।