आगरालीक्स…आगरा में गौसेवा संकल्प ग्रुप ने बड़ी धूमधाम से मनाया अपना छठवां वार्षिकोत्सव. गौसेवक चिकित्सकों और सक्रिय गौसेवकों का किया सम्मान
गौसेवा संकल्प ग्रुप,आगरा का छठवाँ वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह सोमवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ संगीता अग्रवाल की सरस्वती वंदना के साथ उपस्थित अतिथिगणों द्वारा कान्हा व गौमाता की मूर्ति पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वल्लन करके किया गया. कार्यक्रम में गौसेवक-चिकित्सकों को शॉल व मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया, जो पूरे वर्ष बीमार व पीडित गौ माताओं की सेवा व देखरेख करते हैं. जितेंद्र दैपुरिया, धर्मवीर सिंह, रवि शर्मा, चंद्रभान शर्मा, गौरव राजपूत, रमाकांत तोमर, विष्णु राजपूत, भोला राणा आदि का सम्मान किया गया.
कार्यक्रम के अतिथि महंत मनकामेश्वरनाथ योगेश पुरी, समाजसेवी वत्सला प्रभाकर, दीपक सरीन, बंटी ग्रोवर, मधु भारद्वाज, ममता सिंघल, मंजू गुप्ता, रजनी अग्रवाल, पूनम अरोरा, सतीश अरोरा का पटके व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया. गौ सेवा संकल्प ग्रुप के संरक्षक, पदाधिकारियो व पूरे वर्ष के कार्यशील गौ सेवकों को भी पटके व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम की संयोजकता संस्थापक अध्यक्ष रितु गोयल ने की व कार्यक्रम की व्यवस्था संजीव गोयल, रचना कपूर, विजय कपूर, अंजली स्वरुप, अमित कौरा, कृष्नांग गौरव, राहुल अग्रवाल ने संभाली. कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने व मीडिया प्रभार अमित लवानिया ने संभाला.

कार्यक्रम में नीतू अग्रवाल,आशा अग्रवाल,निशा अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,वर्षा अग्रवाल, डॉ.निशीथ स्वरूप, जगदीप कपूर, नितेश अग्रवाल,माधवी कुलश्रेष्ठ, अखिलेश पांडे,कुमुद पांडे,ममता पचौरी, राजकुमारी पाराशर, करन सक्सेना, पारुल भारद्वाज, रवि जैन, मोंटी अग्रवाल,रितु जैन, आशा अग्रवाल,ममता गोयल,वंदना परिहार,बब्बल परमार,रितु वर्मा, दिनेश भार्गव व अरुणा भार्गव, रेखा नागपाल,गगन नागपाल,भावना खत्री,रजनीकांता,अरविंद शर्मा,हेमा चौहान,निकिता श्रीवास्तव,प्रतिमा भार्गव,रीता शर्मा,आर. के.कपूर, डॉ.नेहा सक्सेना,एस.के.बग्गा,वीनू वर्मा,पूजा भारद्वाज,साक्षी शर्मा, दीप्ति भार्गव,आरती भार्गव,आराधना श्रीवास्तव,संजीव श्रीवास्तव,हिमानी अग्रवाल,पल्लवी स्वरूप,पूनम अग्रवाल,तनू अग्रवाल,रेनू अग्रवाल,विनीता मित्तल, डॉ.हिमांशु अग्रवाल,दीपक कुशवाह, निकिता अग्रवाल, राजेश्वरी, बबितापाठक, अनीता पाठक,कमलेश सिंह,शिल्पी गोयल,अंजू सिंह,ज्योति महेंद्रा,प्रभा अग्रवाल,एकता जेठी,नीलम गुप्ता, श्रेय सिन्हा व बाल गौसेवक वंश अग्रवाल,निहिका स्वरूप,नव्या स्वरूप, दिव्यांशी कुलश्रेष्ठ,निकुंज स्वरूप आदि गौ सेवकों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में रुचिता कपूर,अनिल अरोरा,हर्ष शर्मा को भी मोमेंटो देकर सम्मान किया गया.